जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला कारागार ज्ञानपुर का किया आकस्मिक निरीक्षण,
भदोही :- जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने जेल में बन्द कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली, तथा जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बन्दियों को मुहैया कराने का निर्देश दिया। इस दौरान ज्ञानपुर जिला जेल में निरुद्ध जनपद भदोही के पुरुष/महिला बैरकों में जाकर सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला बैरक/पुरुष बैरक/किशोर बैरक, के निरीक्षण के साथ ही जेल कैम्पस में ही संचालित डिस्पेन्सरी का भी निरीक्षण किया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों ने महिला बैरक मेें पहुच कर उन्हें जेल प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की तथा उन्हें सरकार द्वारा प्रदत सभी सुविधाएं समय पर मुहैया कराये जाते रहने का निर्देश दिया। उपर्युक्त लोगों ने पेयजल व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण के साथ ही मुलाकाती पंजिका का भी अवलोकन किया। कारागार अधीक्षक ने कारागार का अवलोकन कराया।
रिपोर्टर :- संजय श्रीवास्तव
No Previous Comments found.