नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता के लिए छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी

चतरा :  लावालौंग प्रखंड स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय के छात्रों ने बुधवार को नशा मुक्ति एवं समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली गई । कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने किया। प्रभात फेरी में विद्यालय के सैकड़ों छात्र एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छात्र हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर नशा मुक्ति के पक्ष में नारे लगाते हुए विद्यालय परिसर से आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। छात्रों ने लोगों से शराब, तंबाकू, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने कहा कि नशा समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे से दूर रखकर ही एक स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों से स्वयं जागरूक बनने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।प्रभात फेरी के दौरान शिक्षकों ने भी छात्रों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए इसके सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाना था।इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक,  कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र  उपस्थित रहे। प्रभात फेरी को स्थानीय लोगों का भी सकारात्मक सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया गया।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.