एचआईवी-एड्स जागरूकता के लिए निकाली गई रैली, लोगों को किया जागरूक
फतेहपुर : एचआईवी-एड्स जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को फतेहपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूबी सिंह, पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार और एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर जिला अस्पताल चौराहा होते हुए जिला क्षय रोग केंद्र पहुंची, जहां जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने इसका समापन किया। उन्होंने बताया कि रैली का उद्देश्य आमजन को एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान उन्होंने डायट से आए छात्र-छात्राओं के सहभागिता के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबंधक लाल चंद्र, अजय चौहान, प्रशांत नारायण, जीतेन्द्र कुमार, अवधेश कुमार, मो. हसीब, मो. नसीम, मो. फैज, राकेश, भक्तदास, कमलेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : शहंशाह आब्दी
No Previous Comments found.