ज़मीन पर बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं, बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर की सादगी ने जीता लोगों का दिल

बरही : पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में बरही के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राधा प्रेम किशोर की कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में एक जनसुनवाई के दौरान उन्होंने कुर्सी पर बैठने के बजाय आम लोगों के बीच ज़मीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। उनके इस सहज और सरल व्यवहार की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि एसडीपीओ ने प्रत्येक व्यक्ति की बात धैर्यपूर्वक सुनी और संबंधित मामलों में निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई का भरोसा दिलाया। लोगों का मानना है कि इस तरह का व्यवहार पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास को मजबूत करता है।

क्षेत्र के कई लोगों ने कहा कि राधा प्रेम किशोर अपनी सादगी, संवेदनशीलता और निष्पक्ष कार्यशैली के कारण लोगों का भरोसा जीत रहे हैं। वे बिना किसी भेदभाव के लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हैं और कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास करते हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस का मानवीय और जनसरोकार से जुड़ा यह रवैया समाज में सकारात्मक संदेश देता है। उनका मानना है कि जब अधिकारी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं, तो लोगों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत होता है।

रिपोर्टर : अमित सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.