सांसद मद से गुरुगुटीया टोला में पीसी पथ निर्माण का शिलान्यास,मुखिया नीतू कुमारी ने किया उद्घाटन

हजारीबाग - केरेडारी हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के दिशा निर्देश पर सांसद मद MPLADS के तहत प्रखण्ड केरेडारी की पंचायत बारियातु के गुरुगुटीया टोला में विकास कार्य को नई गति मिली है। जिबलाल राणा के घर से विनोद राणा के घर तक पीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास आज बारियातु पंचायत की मुखिया नीतू कुमारी के कर कमलों द्वारा किया गया। शिलान्यास समारोह गुरुगुटीया टोला में धूमधाम से आयोजित किया गया। मुखिया नीतू कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। वैदिक मंत्रोच्चार, पूजन और नारियल फोड़कर कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। शिलापट्ट के अनुसार यह कार्य सांसद मनीष जायसवाल के कर कमलों से संपन्न हुआ है। कार्यान्वयन एजेंसी जिला अभियंता, जिला परिषद हजारीबाग को बनाया गया है तथा कार्य की प्राक्कलित राशि 5,00,000 रुपये है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह, नारायण यादव, प्रकाश गुप्ता, राजीव कुमार, मुख्य प्रतिनिधि विकास कुमार एवं सुनील कुमार ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। 

मुखिया नीतू कुमारी ने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इस पीसी पथ के बन जाने से गुरुगुटीया टोला के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी, खासकर बरसात के दिनों में कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिला-पुरुष एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने सांसद मनीष जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह ने कहा कि केरेडारी क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर विकास कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। वे 24 घंटे कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। क्षेत्र में जिस उल्लास और उत्साह के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं, वह सराहनीय है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सांसद मनीष जायसवाल को धन्यवाद दिया।

रिपोर्टर - मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.