शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बरसठी पुलिस की बड़ी कार्यवाई, 13 लोग हिरासत में

जौनपुर - जनपद में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरसठी पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 13 लोगों को हिरासत में लेकर चालान किया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में विवाद की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पल्टूपुर में मकान निर्माण को लेकर विवाद ग्राम पल्टूपुर में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मय हमराह मौके पर पहुंचे। वहां सुरेन्द्र शर्मा उर्फ पप्पू (40 वर्ष), चन्द्रशेखर तिवारी (55 वर्ष), मनोज उर्फ करिया (46 वर्ष) एवं किशन चौहान (22 वर्ष) आपस में विवाद करते पाए गए। स्थिति अमादा फौजदारी होने पर शांति भंग की आशंका के दृष्टिगत चारों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत हिरासत में लिया गया। मनीपुर में जमीनी विवाद ग्राम मनीपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो रही थी। संजीत कुमार गौतम (27 वर्ष), सत्यम गौतम (20 वर्ष) व लालबहादुर गौतम (42 वर्ष) को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु उक्त धाराओं में हिरासत में लिया गया। आईजीआरएस प्रार्थना पत्र की जांच के सिलसिले में थाना आए दोनों पक्षों—पवन कुमार गौतम (26 वर्ष), उर्मिला देवी (59 वर्ष), ममता देवी (25 वर्ष) व शीला देवी (58 वर्ष)—को समझा-बुझाकर भेजा गया, लेकिन थाना गेट पर पुनः विवाद शुरू हो गया। शांति भंग की आशंका को देखते हुए सभी को हिरासत में लिया गया। इसी दौरान थाना गेट पर नन्हे हासमी (40 वर्ष) व मदई हासमी (50 वर्ष) भी राहगीरों से कहासुनी करते पाए गए, जिन्हें भी एहतियातन पुलिस ने हिरासत में लिया।

रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.