चौरसिया समाज की शोभायात्रा का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
झांसी : आज नागपंचवी के पावन पर्व पर चौरसिया समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का कांग्रेस कार्यालय सिंधी तिराहा पर कांग्रेसियों ने युवा नेता एडवोकेट वैभव भारत बट्टा के संयोजन में पुष्पवर्षा एवं समाज के गणमान्य लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु महिलाओं व पुरुषों को ठंडा जूस वितरित किया और सभी को नागपंचवी पर्व की शुभकामनाएं दी। स्वागत करने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, अमीर चंद आर्य, नफीस मकरानी, राजकुमार फौजी, शेखर नलवंशी, शैलेन्द्र कुमार वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, अनंत सिंघल, उमाचरण वर्मा, अभिषेक चौरसिया ,पवन राज व रोवेश खान आदि शामिल रहे।
No Previous Comments found.