चंदवारा प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*
कोडरमा - चंदवारा 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंदवारा प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में योग कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों और स्कूली बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया। सभी ने योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह मनोज राणा उपस्थित थे। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति और एकाग्रता के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर आयुष विभाग के योग शिक्षक गौतम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में लोगों ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। योग शिक्षक ने उपस्थित जनसमूह को दैनिक जीवन में योग के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रवीण कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य केवल एक दिन योग करना नहीं, बल्कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। उन्होंने विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजनों से प्रतिदिन योग करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ समाज और विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रखंड की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें प्रखंड प्रमुख मंजू देवी, हजारीबाग सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, चंदवारा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी,उपाध्यक्ष आनंद मोदी, विजय मोदी,मुन्ना बर्नवाल, राजेंद्र ठाकुर,अशोक सिंह, घनश्याम दास,टिंकू रजक,श्वेता कुमारी इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
इस आयोजन में शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही और सैकड़ों स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक योग क्रियाओं में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करने का आह्वान किया।
रिपोर्टर:- गौतम कुमार
No Previous Comments found.