जंगली हाथी ने दो घरों को किया ध्वस्त एवं विद्यालय की खिड़की तोड़ी एक घायल
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बसिया पंचायत के पाहन टोला में बिनोद गंझू एवं बहेरा ग्राम के राजधानी यादव का घर को तोड़कर घर में रखें अनाज को खा कर चट कर दिया। वही घर के दीवार को तोड़ने के कारण घर में सो रहे देवां वन्स महतो 70 वर्ष पिता स्वर्गीय बना महतो घायल हो गया ।परियोजना द्वारा रात्रि 2:00 बजे देववंश महतो को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ० संजय सिद्धार्थ द्वारा प्राथमिक इलाज की गई। वही जंगली हाथी के झुंड ने मध्य विद्यालय मरंगलोईया पहुंचा। जहां खिड़की, दरवाजा एवं बेंच डेक्स को तोड़ दिया एवं मध्यान भोजन में रखे चावल, दाल व सब्जी को खा गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने वन विभाग को अपने नुकसान दिखाते हुए कहा की खाने को अनाज भी नहीं बचा है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला सांसद प्रतिनिधि सह पूर्व बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा घटना स्थल पर पहुंच के नुकसान का जायजा लेकर पीड़ित परिवार का हाल देख उनके परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बसिया मुखिया बिमला देवी के द्वारा वन विभाग एवं सरकार से मांग करते कहां है कि घर मालिकों को अभिलंब उचित मुआवजा दिया जाए। घटना की सूचना पाकर वन विभाग के फॉरेस्टर अमित कुमार एवं वनरक्षी मृत्युंजय कुमार पहुंचकर घटना का जायजा लिया एवं उचित मुआवजा दिलाने का अस्वाशन दिया। मौके पर रामप्रवेश राम, सुरेश यादव विनोद गंझु, रामकुमार उरांव, राजेश यादव, फॉरेस्टर अमित कुमार, मृत्युंजय कुमार, रूकमणिया देवी, सीता देवी समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.