नवाडीह मिशन के पास ट्रक और बाइक में जोरदार टक्कर, तीन युवक घायल बिर्मला बॉक्साइट माइंस में चलने वाले ट्रक से हादसा वाहन संख्या JH 08F 2795 बताई जा रही
लोहरदगा : लोहरदगा-किस्को मुख्य मार्ग पर नवाडीह मिशन के समीप शनिवार को ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना में बिर्मला बॉक्साइट माइंस में चलने वाली ट्रक संख्या JH 08F 2795 के शामिल है। घटना की सूचना मिलते हैं किसको थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर ट्रक वाहन को कब्जे में ले लिया है। घायलों की पहचान अल्तमस राजा (16 वर्ष), पिता अमानुल अंसारी, शिफ्टेन अंसारी (17 वर्ष), पिता इस्माइल अंसारी तथा नेहाल अंसारी (19 वर्ष), पिता कयूम अंसारी के रूप में हुई है। बताया गया कि दुर्घटना में अल्तमस राजा के हाथ में गंभीर चोट लगी है, जबकि शिफ्टेन अंसारी का पैर टूट गया है। वहीं नेहाल अंसारी को भी गंभीर चोटें आई हैं।हादसे के बाद दिलनवाज अंसारी, नुसरत अंसारी, महमूद अंसारी समेत अन्य लोगों ने घायलों को तत्काल किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोहरदगा रेफर कर दिया। इसके बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा स्थित मधुर केयर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है। वहीं घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्टर : नेहल अहमद
No Previous Comments found.