REV एक्सपो 2026 का समापनl

लखनऊ - में आयोजित REV एक्सपो 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया l उत्तर भारत का सबसे बड़ा नवीनीकरण ऊर्जा व इलेक्ट्रिक वाहन प्लेटफार्म का आयोजन वृंदावन सेक्टर 18 स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 11 सितंबर 2026 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया था l इस एक्सपो में डेढ़ सौ से अधिक सौर ऊर्जा व ई वी कंपनियों ने हिस्सा लिया इसमें सोलर पैनल्स,आधुनिक इनवर्टर, हाइब्रिड पावर बैकअप,ई वी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और बैटरी निर्माण से जुड़ी हुई नवीन तकनीकियों का शानदार प्रदर्शन किया गया l REV एक्सपो 2026 में न केवल नई तकनीकियों को प्रदर्शित किया गया बल्कि उद्योग जगत के दिग्गजों,नीति निर्माता तथा उपभोक्ताओं को व्यापारिक समझोतो व रणनीतिक साझेदारी के लिए एक बेहतरीन मंच भी मिला l स्वच्छ ऊर्जा व टिकाऊ गतिशीलता की दिशा में उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में यह एक्सपो बहुत ही मददगार साबित हुआ है

रिपोर्टर - मेकेश सिंह चौधरी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.