जनरल इंश्योरेंस एम्पलाइज ऑल इंडिया एसोसिएशन की र्ऑफिसर्स विंग

लखनऊ : GIEAIA के क्लास 1, 3, 4 एवं पेंशनर्स विंग के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यालयों का दौरा कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया तथा सार्वजनिक क्षेत्र की सभी बीमा कंपनियों के समक्ष मौजूदा चुनौतियों, लंबित मुद्दों जैसे- नॉन कोर बेनिफिट्स एवं तत्काल भर्ती की मांग दोहराते हुए एवं संगठन की भावी कार्ययोजना पर सार्थक चर्चा की।

इस दौरान हेडक्वार्टर दिल्ली से श्री त्रिलोक सिंह, श्रीमती अनुराधा द्विवेदी, श्री विवेकानंद, श्री कैलाश जोशी, श्री रमेश कुमार, श्री गिरीश चंद्र पांडे सहित GIEAIA कानपुर से श्री संजीव निगम एवं टीम तथा लखनऊ से श्री जी.एस. सिंह  एवं टीम के अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि इस दौरे में शामिल रहे।

इस अवसर पर संगठन ने स्पष्ट किया कि हमारी सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियां उद्योग जगत के साथ साथ देश के करोड़ों नागरिकों, किसानों, श्रमिकों, छोटे व्यवसायियों तथा आम जनता को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण संस्था हैं। अतः चारों कंपनियों का विलय किया जाएl

GIEAIA नार्दर्न ज़ोन क्लास 1, 3, एवं 4 ने GIPSA मैनेजमेंट एवं भारत सरकार से सभी कैडर में पर्याप्त संख्या में भर्ती किए जाने एवं प्रमोशन पॉलिसी में सुधार किए जाने की मांग की तथा आवश्यक पूंजी निवेश की भी मांग रखी।

GIEAIA ने थर्ड पार्टी प्रीमियम में उचित बढ़ोत्तरी तथा हॉस्पिटल पर एक मजबूत रेगुलेटरी निकाय बनाने हेतु मांग की।

GIEAIA ने NPS के तहत आने वाले कर्मियों को पूरी पेंशन का लाभ दिए जाने तथा कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स और केयर टेकर्स को नियमित करने उनके वेतनमान में बढ़ोत्तरी करने की भी मांग रखी तथा 2027 में ड्यू वेज रिवीजन के लिए बैंकों की तर्ज़ पर पहले से प्रोविजन बनाने और आवश्यक तैयारी करने पर बल दिया।

GIEAIA नार्दर्न ज़ोन पेंशनर्स साथियों की सभी मांगो का समर्थन करता है तथा पेंशन अपडेशन को शीघ्र लागू करने की भी मांग करता है।

GIEAIA जनहित में, सार्वजनिक बीमा क्षेत्र की मजबूती और कर्मियों के सम्मानजनक अधिकारों के लिए निरंतर संवाद एवं रचनात्मक प्रयास जारी रखेगा।

रिपोर्टर  : मुकेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.