महिष्मती घाट (छोटी रपटा) पर बढ़ते जलस्तर के चलते बैरिकेड्स लगाए, प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील

मंडला :  जिले में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने महिष्मती घाट (छोटी रपटा) पर बाढ़ सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार यह व्यवस्था लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें और किसी भी स्थिति में बैरिकेड्स के पार जाने का प्रयास न करें। साथ ही जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें तथा अनावश्यक रूप से नदी-घाटों के आसपास जाने से बचें। जिला प्रशासन ने कहा है कि लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी नागरिक अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन का कहना है कि थोड़ी-सी सतर्कता किसी भी बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। "आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।"

रिपोर्टर : ऋषभ गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.