संपर्क प्रमुख सचिन आहेर शिंदे गट में शामिल, वसंत मोरे ने शुरू की संगठन मजबूत करने की कवायद

पुणे : शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गट को पुणे में उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के संपर्क प्रमुख सचिन आहेर ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गट का दामन थाम लिया। उनके इस कदम को पुणे की राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है।

इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच ठाकरे गट के नेता वसंत मोरे संगठन को मजबूत करने के प्रयासों में जुट गए हैं। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ शिवसैनिकों के लिए मातोश्री में दर्शन और पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस पहल का उद्देश्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना, संगठन को एकजुट रखना और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है।

सचिन आहेर के शिंदे गट में शामिल होने के बाद पुणे में शिवसेना की राजनीति एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि दोनों गट संगठनात्मक स्तर पर अपनी ताकत बढ़ाने के लिए आगे क्या रणनीति अपनाते हैं।

रिपोर्टर : यश सोलंकी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.