दक्षिण दिशा में ये 5 चीजें रखेंगे, तो दौलत की बारिश होगी!

वास्तु शास्त्र और फेंग शुई जैसे पारंपरिक सिद्धांतों में यह माना जाता है कि घर की दिशाओं का सही उपयोग करने से सकारात्मक ऊर्जा आती है और जीवन में समृद्धि बढ़ती है। दक्षिण दिशा को शक्ति, यश और स्थायित्व की दिशा माना जाता है। अगर आप कुछ खास चीजें दक्षिण दिशा में रखते हैं, तो माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
अगर आप इन 5 चीजों को दक्षिण दिशा में रखते हैं तो इससे आपको धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है. आईये जानते हैं इन चीजों के बारे में:
1. तिजोरी या लॉकर
अगर आप अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाला लॉकर दक्षिण दिशा में रखते हैं और उसका दरवाजा उत्तर दिशा की ओर खुलता है, तो यह शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा को कुबेर (धन के देवता) की दिशा कहा गया है।
2. स्वस्तिक या लक्ष्मीजी की फोटो या मूर्ति
दक्षिण दिशा में माता लक्ष्मी की तस्वीर या स्वस्तिक चिन्ह लगाने से धन वृद्धि और सुख-समृद्धि का वास होता है। ध्यान रहे कि फोटो में लक्ष्मीजी कमल पर बैठी हों और हाथ से धन बरसा रही हों।
3. लाल रंग का डेकोर या पर्दा
लाल रंग ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक होता है। दक्षिण दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी होती है, और इसमें लाल रंग का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। आप पर्दे, पेंटिंग या सजावट में लाल रंग का उपयोग कर सकते हैं।
4. क्रिस्टल ट्री या मनी प्लांट
क्रिस्टल ट्री खासकर जो सिट्रीन या ग्रीन एवेंट्यूराइन से बना हो या मनी प्लांट को दक्षिण दिशा में रखने से आर्थिक समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी आती है।
5. अवार्ड्स, ट्रॉफी या उपलब्धियों की चीजें
दक्षिण दिशा यश और नाम की दिशा है। इस दिशा में अपने पुरस्कार, सर्टिफिकेट, और उपलब्धियों से जुड़ी चीजें रखने से समाज में मान-सम्मान और तरक्की मिलती है।
क्या न रखें-
दक्षिण दिशा में पानी से जुड़ी चीजें को न रखें, क्यूंकि दक्षिण दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी होती है। वहीं, पानी का स्वाभाविक विरोध अग्नि से होता है। जब आप दक्षिण दिशा में फिश टैंक, वाटर फाउंटेन, या कोई अन्य जल तत्व रखते हैं, तो ये ऊर्जा के टकराव को जन्म देता है। अगर आप दक्षिण दिशा में पानी से जुड़ी चीजें रखते हैं तो इसका नकारात्मक और दुष्प्रभाव आप पर पड़ सकता है. जैसे -
- धन की हानि या आर्थिक अस्थिरता
- पारिवारिक तनाव
- करियर में रुकावट
- मानसिक बेचैनी होना.
ऐसे में अगर आपने गलती से दक्षिण दिशा में फिश टैंक या फाउंटेन रखा हुआ है, तो सलाह दी जाती है कि उसे किसी उपयुक्त दिशा में शिफ्ट कर लें।
No Previous Comments found.