मोहर्रम को लेकर बेलहर कला पुलिस अलर्ट, थानाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च
संतकबीरनगर : मोहर्रम पर्व को लेकर थाना बेलहर कला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष हरिकेश भारती के नेतृत्व में पुलिस बल ने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों से आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई।
रिपोर्टर : मोहम्मद नईम
No Previous Comments found.