तमंचे और कारतूस के साथ कैराना पुलिस ने युवक को दबोचा
शामली - संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना कैराना पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार,दिनांक 09 जुलाई 2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कैराना पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान नदीम पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला आर्यपुरी, कस्बा व थाना कैराना, जनपद शामली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना कैराना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्टर - अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.