सचिन दीक्षित पुनः प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त..

गंजबासौदा : पत्रकारों के कल्याण और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ  के द्वारा संगठन में नई युक्तियों की जा रही है जैसे की अन्य संगठनो में पत्रकारों के कल्याण के लिए अपने पदाधिकारी की नियुक्त किए हैं इसी तारतम्य में प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ में प्रदेश के अन्य जिलों सहित विदिशा जिले में गंजबासौदा के युवा पत्रकार सचिन दीक्षित को पुनः (एक बार फिर)विदिशा जिले में संगठन के कार्य को आगे बढ़ाने एवं पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए  विदिशा जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है 

सचिन दीक्षित कि इस नियुक्ति पर लोगों ने उम्मीद जताई कि जिला अध्यक्ष पत्रकारों की समस्याओं के समाधान और उनके हित में निरंतर कार्य करेंगे साथ ही संगठन ने के प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र पवैया द्वारा सचिन दीक्षित की इस नियुक्ति को लेकर आशा व्यक्त की जिला विदिशा अध्यक्ष सचिन दीक्षित पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों के लिए निरंतर कार्य करेंगे इस नियुक्ति को लेकर बधाई देने वालों में जिले के सभी पत्रकार साथी स्थानीय जन और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल है जिन्होंने इस पद पर विश्वास जताते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी पत्रकारिताजगत को और अधिक सशक्त बनाएगी
तो वहीं अपनी इस नियुक्ति को लेकर सचिन दीक्षित ने बताया की प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को कठिन समय में सहायता प्रदान करना एवं उनकी आवाज को बुलंद करना है जिसके लिए वह निरंतर प्रयास करते रहेंगे उन्होंने अपने दायित्व को लेकर संगठन के शीर्ष नेतृत्व  का आभार माना और सभी को धन्यवाद प्रस्तुत किया..

रिपोर्टर : हेमंत आनंद 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.