भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, मंत्री पी.सी. बरंडा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

अरावली : भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव सप्ताह के उपलक्ष्य में श्री आर.आर.एस. पटेल विद्यालय, पालना में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्री पी.सी. बरंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने कबड्डी, डंडा सहित विभिन्न पारंपरिक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों के माध्यम से बच्चों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना का विकास देखने को मिला।

इस अवसर पर मंत्री श्री पी.सी. बरंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक थे। उनकी जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव सप्ताह के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें।

कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में अधिकारी, ग्रामीणजन, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ भगवान बिरसा मुंडा के विचारों, आदिवासी संस्कृति और जनजातीय गौरव की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

रिपोर्टर : मनु पटेल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.