दतिया उपचुनाव: मकड़ारी से जैतपुर तक भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क,गांव-गांव उमड़ा जनसैलाब,विकास के मुद्दे पर मांगा समर्थन

दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान ने अब पूरी गति पकड़ ली है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के मकड़ारी, मानिकपुर, उर्दना, मुड़रा, नयाखेड़ा, सांकुली, वरुधवा और जैतपुर सहित कई गांवों का व्यापक जनसंपर्क दौरा किया। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया तथा बड़ी संख्या में लोग जनसंपर्क कार्यक्रमों में शामिल हुए।भाजपा प्रत्याशी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि उन्हें प्रत्येक गांव में नागरिकों का भरपूर स्नेह, आत्मीयता और आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह और समर्थन उनके मन में विजय के विश्वास को और अधिक मजबूत कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि दतिया की जनता विकास कार्यों की निरंतरता और जनहित की योजनाओं को आगे बढ़ाने के पक्ष में अपना *समर्थन व्यक्त कर रही है।मकड़ारी और मानिकपुर में दिखा उत्साह मकड़ारी एवं मानिकपुर में आयोजित जनसंपर्क* कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि नागरिकों का अपार प्रेम, अभूतपूर्व उत्साह और हर वर्ग से मिला स्नेह इस बात का संकेत है कि क्षेत्र की जनता विकास के साथ आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन उन्हें जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की प्रेरणा देता है।उर्दना में लोगों से किया संवाद

उर्दना गांव में भी जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से आत्मीय संवाद हुआ। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि यहां मिले उत्साहपूर्ण स्वागत और नागरिकों के सहयोग ने उनके चुनाव अभियान को नई ऊर्जा दी है। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेकर जनता के बीच पहुंचे हैं,मुड़रा और *नयाखेड़ा में विकास पर रहा जोर
मुड़रा और नयाखेड़ा में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों का आत्मीय स्नेह और आशीर्वाद* यह दर्शाता है कि जनता विकास की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सभी मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।सांकुली, वरुधवा और जैतपुर में नागरिकों से की मुलाकातसांकुली, वरुधवा और जैतपुर में भाजपा प्रत्याशी ने घर-घर जाकर नागरिकों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में लोगों ने जिस आत्मीयता और सम्मान के साथ उनका स्वागत किया, उससे उनका जनसेवा का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का आशीर्वाद उन्हें निश्चित रूप से सफलता दिलाएगा।विकास और जनसेवा को बताया प्राथमिकता,जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता दतिया विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास, बेहतर आधारभूत सुविधाएं, किसानों, युवाओं और महिलाओं के हित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनसेवा है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से क्षेत्र में विकास की गति को और तेज किया जाएगा,दिनभर चले इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। विभिन्न गांवों में लोगों ने पुष्पमालाओं से स्वागत कर भाजपा प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। चुनावी माहौल के बीच भाजपा का यह जनसंपर्क अभियान पूरे विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

रिपोर्टर : नितिन कुमार दांतरे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.