भगेरी में ग्राम देवी मंदिर के लिए निकली भव्य कलश यात्रा

जौनपुर - बरसठी स्थानीय क्षेत्र के भगेरी गांव में ग्राम देवी मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में  भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश रखकर भाग लिया,जिससे पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब ग्राम भगेरी में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं लाल और पीले रंग की साड़ी पहनकर सिर पर कलश धारण किए हुए भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थीं। यात्रा के दौरान महिलाएं देवी गीत गाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रही थीं। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर स्थल तक पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की धुन और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा। मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था। आयोजकों के अनुसार मूर्ति स्थापना के बाद यहां नियमित पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ग्रामवासियों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन से गांव में आपसी एकता और धार्मिक आस्था को मजबूती मिलती है।

रिपोर्टर - अनुपम कुमार मौर्य 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.