अगस्त माह में महाविद्यालय में विविध रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
शाजापुर : जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर में अगस्त माह के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों की सहभागिता से विभिन्न रचनात्मक, सामाजिक, पर्यावरणीय , खेल एवं राष्ट्र निर्माण , भीड़ प्रबंधन से जुड़ी हुई गतिविधियों का आयोजन किया गया। माह की शुरुआत में एन एस एस प्रभारी गजेन्द्र कुमार पाटीदार ने स्वयंसेवकों का MY भारत पोर्टल एवं महाविद्यालय में पंजीयन कराया गया तथा स्वयंसेवकों को विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अभिमुखीकरण कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण निर्माण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृक्षारोपण , एक पेड़ मां के नाम एवं गाजर घास उन्मूलन अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सक्रिय सहभागिता की। इसके साथ ही प्रांगण/गोदग्राम एवं चयनित क्षेत्रों में पर्यावरण निर्माण से संबंधित गतिविधियों का आयोजन किया गया।
अगस्त माह में 1 से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को शासन के निर्देशानुसार विभिन्न राष्ट्रभक्ति एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया।
हर घर तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
20 अगस्त को सद्भावना दिवस एवं पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक समरसता, भाईचारे, एकता एवं सद्भावना का संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया।
24 तारीख को जटाशंकर महादेव की राजसी सवारी के नगर भ्रमण में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाई। प्रधानमंत्री युवा संवाद रहा विशेष आकर्षण अगस्त माह की गतिविधियों में 27 तारीख को प्रधानमंत्री युवा संवाद कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रमुखता दी गई। जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी के युवा संवाद को वर्चुअल कक्ष में सीधा प्रसारण दिखाया गया जिसका आयोजन और संचालन गजेन्द्र कुमार पाटीदार ने किया , विशेष अतिथि के रूप में श्री आलोक जी खन्ना, प्राचार्य राजेश शर्मा , क्रीडा अधिकारी देवेंद्र कुंभकार एवं स्टाफ के समस्त सदस्य उपस्थित रहे, खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर , भावना यादव , तासु परमार को श्री फल, शाल ओर प्रमाण पत्र द्वारा सम्मानित किया गया ,कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका, नेतृत्व क्षमता, खेलो में सहभागिता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं देश के विकास में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए युवा शक्ति को विकसित भारत के निर्माण से जोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में युवाओं को सकारात्मक सोच, नवाचार, नेतृत्व एवं सामाजिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया गया। महाविद्यालय की इन गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, राष्ट्रीय एकता, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदार नागरिकता के गुणों का विकास करना रहा। इन कार्यक्रमों में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता की।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत
No Previous Comments found.