मिशन शक्ति फेज-06 के तहत मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में वस्त्र व उपहार वितरित

शाहजहांपुर - मदनापुर शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर थाना मदनापुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-06 के तहत नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक मदनापुर सत्य प्रकाश सिंह के साथ उप निरीक्षक उदयवीर सिंह व मिशन शक्ति टीम मौजूद रही। टीम ने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र और खाद्य सामग्री वितरित की। पुलिस टीम ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के जरिए पुलिस लगातार महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रही है और साथ ही जरूरतमंदों की मदद भी की जा रही है।

रिपोर्टर - महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.