हमीरपुर : जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती

हमीरपुर :31 अक्टूबर 2020----हमीरपुर में आज महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई इस अवसर पर वाल्मीकि रामायण पाठ , भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित हुए।

शासन द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में आज जनपद की सातों नगर पालिका/ नगर पंचायत सहित 27 ग्राम पंचायतों में महर्षि वाल्मीकि जयंती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महर्षि वाल्मीकि , श्रीराम व श्री हनुमान एव रामायण से संबंधित स्थलों / मंदिरों / अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन/ दीपदान किया गया। तथा वहां पर बाल्मीकि रामायण पाठ ,सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन कीर्तन आदि का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में  जनपद के स्थानीय स्तर के सांस्कृतिक दलों / कलाकारों का भी सहयोग प्राप्त किया गया।

महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह कार्यक्रम जनपद के 27 ग्राम पंचायतों /गांव भैंसमरी , कपसा, सिजनौड़ा, लदार, भमई , अरतरा , खंडेह,  टाई (बीलपुर) , इटरा , मवईजार , सिमनौड़ी , टेढा , कन्दौर , रिठौरा मोड  , पचखुरा, जखेला, बंधुरबुजुर्ग , चंदौरा , इमिलिया, मुस्करा ,गहरौली, इटायल ,सैदपुर , बरदा , नौरंगा, टोलारावत, सरगांव आदि गांव के मंदिरों में बाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम संपन्न हुए।
    जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर हमीरपुर मुख्यालय स्थित देवदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया  तथा महर्षि वाल्मीकि जी के चित्रपर पूजा / माल्यार्पण आदि किया । देवदास मंदिर में 8 घंटे की वाल्मीकि रामायण का पाठ किया गया।

तदोपरांत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नगर पंचायत कुरारा में महर्षि वाल्मीकि उपवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी विश्व के आदि कवि हैं इन्होंने सर्वप्रथम काव्य की रचना  रामायण महाकाव्य के रूप में की थी । उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन / उनकी रामायण कृति में एक आदर्श मनुष्य ,एक आदर्श समाज को  प्रस्तुत किया गया है अतः हमें उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए तथा रामायण के किसी एक चरित्र को अपनाकर अपने जीवन में इसको अपनाएं।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री एनके सिंह ने भी महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन चरित्र पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए/  नोडल अधिकारी वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम चित्रसेन सिंह ,अध्यक्ष नगर पंचायत कुरारा तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

रिपोर्ट : जे एम ओझा


 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.