ये दस पेड़ आपको दिलाएंगे सुख, समृद्धि और संपत्ति

आपमें से कई लोगों को गार्डनिंग काफी पसंद होगी और कुछ को घर को सजाने के लिए पेड़-पौधों की हरियाली बहुत अच्छी लगती होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग पौधों को घर में लगाने के लिए कुछ ख़ास जगहें होती हैं। और अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में धनधान्य की कभी कमी नहीं होगी। आइये आपको बताते हैं कि कौन कौन से वो पौधे हैं जो आपको दिला सकते हैं दौलत, शान्ति और समृद्धि...

1.घर में मनी प्लांट आग्नेय कोण में लगाने से धन की वृद्धि होती है। इस दिशा को गणेश जी का माना जाता है।

2.फेंगशुई के अनुसार घर में क्रासुला नामक पौधा लगाना भी शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मकता बढ़ती है। नतीजतन आय के स्त्रोतों में भी वृद्धि होती है।

3.घर में लक्ष्मणा नामक पौधा लगाने से भी घर में बरक्कत होती है। इससे मां लक्ष्मी का घर में वास होती है।

4.केले के पेड़ को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। चूंकि ये विष्णु भगवान का प्रिय होता है। इसलिए इसे घर के ईशान कोण में लगाने से घर में खुशहाली आती है।

5.नारियल का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होता है। इसे घर में लगाने से राहु-केतु दोष से छुटकारा मिलेगा।

6.तुलसी को माता लक्ष्मी का दूसरा रूप माना गया है। घर में तुलसी का पौधा पूर्व दिशा या ईशान कोण में लगाने से धन की वृद्धि होगी। इससे बीमारियों का भी नाश होगा।

7.वास्तुशास्त्र के अनुसार अश्वगंधा का पेड़ लगाने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इससे घर में रहने वाले लोगों पर ईश्वर की कृपा रहती है।

8.कनेर के पौधे को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। लाल कनेर का पौधा घर में लगाने से खुशहाली आती है।

9.सफेद और नीले रंग के अपराजिता के पौधे घर में लगाने से बरक्कत होगी। इससे वास्तु दोष से भी छुटकारा मिलेगा।

10.हरसिंगार का पौधा घर में लगाने से मां लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है। इससे घर का महौल अच्छा रहता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.