इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे तो भगवान शिव कभी नाराज नहीं होंगे

हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार के दिन देवाधिदेव भगवान शंकर की पूजा की जाती है। ये दिन भगवान शिव और माता शक्ति का दिन माना जाता है। इस दिन उपवास करने और श्रद्धा पूर्वक भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने से सकल मनोरथ पूर्ण होते हैं। कहते हैं भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता हैं, लेकिन यदि उनकी पूजा और व्रत विधि-विधान से नहीं किया जाए तो भगवान शिव नाराज भी हो सकते हैं।

भगवान शिव की पूजा में न करें ये गलती: 

1. भगवान शिव के भक्त हर सोमवार उनका अभिषेक करते हैं। अभिषेक के दौरान इस बात का खास ध्यान रखें कि उन्हें दही, शहद और अभिषेक में चढ़ाई जाने वाली वस्तु अर्पित करने के बाद अंत में जल से स्नान जरूर कराएं, तभी आपका अभिषेक पूर्ण माना जाएगा।

2. शिवलिंग का अभिषेक करने से पहले हमेशा ध्यान रखें कि उनको अर्पित करने वाला दूध तांबे के पात्र में न रखें। इससे दूध संक्रमित हो जाता है, जो भगवान शिव पर अर्पित करने योग्य नहीं होता। अभिषेक वाला दूध हमेशा पीतल, चांदी या स्टील के पात्र में रखें।

3. पूजा करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि शिवलिंग के आसपास धूप या अगरबत्ती न लगाएं। पुराणों के अनुसार भगवान शिव को जितना शीतल रखा जाता है वे उतना ही प्रसन्न होते हैं। इसलिए धूप और अगरबत्ती हमेशा भगवान शिव से थोड़ी दूरी पर ही रखें।

4. शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को कभी भी रोली या सिंदूर का तिलक ना लगाएं। भोलेनाथ को हमेशा चंदन का तिलक लगाएं। इसके अलावा जब भी उनका अभिषेक करें उस दूध में जल जरूर मिलाएं. बिना जल मिले दूध से भगवान शिव का अभिषेक नहीं करें।

5. कभी भी शिवलिंग की पूरी परिक्रमा ना करें। जिस स्थान से दूध निर्गम का रास्ता है वहीं पर रुक जाएं और वापस घूम जाएं।

इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे तो भगवान शिव अपने भक्तों से कभी नाराज नहीं होंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.