प्रमुख समाजसेवी मधुकर अरोड़ा के नेतृत्व में प्रसपा कार्यकर्ताओं की सपा में घर वापसी चुनाव से पहले प्रसपा को लगा बड़ा झटका

आगरा :- राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में आस्था रखते हुए की घर वापसी

 

प्रमुख समाज सेवी मधुकर अरोड़ा एवं जिला सचिव रोहित यादव के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष पंडित मधुसूदन शर्मा ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी में शामिल कराया, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी इनकी घर वापसी से काफी खुश नजर आए।

प्रसपा महानगर उपाध्यक्ष पवन प्रजापति और हनी खूबनानी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पवन प्रजापति और हनी ने बताया की प्रसपा में सम्मान नहीं मिल रहा था इसलिए उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।
सपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा का कहना है कि सपा का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ता नजर आ रहा है और लगातार अन्य दलों के लोग अखिलेश यादव जी की नीतियों से प्रभावित होकर सपा की सदस्यता ले रहे हैं।

आने वाले 2022 में पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

 

रिपोर्टर : मुकुल शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.