नगर पंचायत का टेम्पो, ई रिक्शा व बस का पार्किंग ठेका 5 लाख 70 हजार में उठा

इगलास :  इगलास नगर पंचायत कार्यालय पर वाहन पार्किंग जैसे तांगा, टेम्पो, ई रिक्शा, प्राइवेट बस का ठेका उठाए जाने हेतु पचास हजार रुपए जमानत राशि जमा कराकर बोली लगाई गई। पहली बोली चौधरी देवेंद्र सिंह ने तीन लाख रुपए की बोली वही दूसरी बोली चौधरी अमित ने तीन लाख पचास हजार की बोली गई।  ठेका की बोली के बढ़ते चढ़ते राकेश शर्मा ने 5 लाख 60 हजार की बोली लगा दी तो वही देवेंद्र सिंह ने 5 लाख 70 हजार रुपए में आखिरी बोली लगाकर अपने पक्ष  में पार्किंग ठेका कराया है। किंतु नगर पंचायत शर्तानुसार ठेका बोली का आधा पैसा ठेका लिखने के साथ जमा करना होगा।

बतादें कि देवेंद्र सिंह के पिता स्व चौधरी मुकंदीलाल नगर पंचायत इगलास तांगा, टेम्पो अड्डे के पुराने  ठेकेदार रह चुके हैं। शुक्रवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत कार्यालय पर प्राइवेट बस, टेम्पो, ई रिक्शा का ठेका उठाए जाने हेतु पचास हजार जमानत धन राशि जमा कराकर ठेका बोली लगाने की शर्त रखी गई। जिसमें देवेंद्र सिंह, अमित, अरविंद, राकेश शर्मा ने 50 - 50 हजार रूपए जमानत धन राशि जमा कर ठेका की बोली शुरू की जिसमे पहली बोली 3 लाख रुपए देवेंद्र सिंह ने लगाई। बोली के बढ़ते चढ़ते 5 लाख 70 हजार रुपए में ठेका देवेंद्र सिंह के पक्ष में छोड़ा गया। नगर पंचायत द्वारा पार्किंग की वसूली हेतु ठेकेदार को शुल्क धन राशि का विवरण देने के साथ साथ सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ठेका वसूली करने को निर्देशित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चौधरी बिजेंद्र सिंह, लिपिक विमल कुमार शुक्ला, के के शर्मा, हरीश अग्रवाल (हन्ना) सभासद आदि थे।


रिपोर्टर :  इंद्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.