सम्पूर्ण समाधान दिवस में 48 शिकायतें आयी मौके पर 3 का निस्तारण

इगलास :  तहसील मुख्यालय सभागार में उपजिलाधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी व नवागत तहसीलदार रामचन्द्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से 36 अधिकारियों की उपस्थिति में 48 फरियादियों की शिकायतें आयी। जिसमें तीन का मौके पर निस्तारण कर अन्य शिकायतें निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को सौंप दी गई।इगलास में शनिवार को होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस किन्ही कारणवस सोमवार को तहसील मुख्यालय सभागार में आयोजित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद उपजिलाधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी किसी आवश्यक कार्य से बीच में चले गये। नवागत तहसीलदार रामचन्द्र सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी, और फरियादियों को उनकी शिकायत के निस्तारण के लिए आश्वस्त किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बन्धित सर्वाधिक 28 शिकायतें आयी वहीं पुलिस से सम्बन्धित 6, विकास से सम्बन्धित 6 तथा विधुत विभाग से सम्बन्धित 6 शिकायतें आयी । वहीं 2 अन्य शिकायतों सहित 48 शिकायतों में से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । शेष शिकायतें एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को सौंप दी गई है। तथा उन्हे हिदायत दी है कि शिकायतों के निस्तारण में हीला-हवाली न करें।
 
इस मौके पर सर्वश्री नायव तहसीलदार सुखवीर सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक स्कन्ध राजा, खण्ड विकास अधिकारी अवधेश मिश्रा, एस.डी.ओ. विधुत पीयूष द्विवेदी, इगलास कोतवाली के निरीक्षक अपराध सुभाष कठेरिया, एस.एस.आई. गौण्डा मोहम्मद नदीम, नगर पंचायत इगलास लिपिक विमल कुमार शुक्ला सहित 36 अधिकारी मौजूद थे।
 
 
रिपोर्टर : इन्द्रजीत प्रेमी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.