Amroha: उप ज़िलाधिकारी के कार्य से दुखी हैं विद्युत कर्मचारी

नौगावॉं सादात - तहसील क्षेत्र में सरकार से सम्बन्धित हर कार्यालय के कर्मचारयो में हड़कम्प मचा है कर्मचारि एक दूसरे से कहते सुने गये हैं कि सुबह निर्धारित समय पर कार्यालय पहुँचो नहीं तो एसडीएम आजायगा। प्रदेश सरकार की मनशा अनुसार प्रचन्ड सर्दी में उप ज़िलाधिकारी इन्द्रनन्दन सिंह व तहसीलदार मोनालसी जौहर सुबह 9 और 9.30 बजे के बीच तहसील कार्यालय में उपसथित होते हैं।

दोनो अधिकारी सुबह के समय अन्य विभागों के कार्यालयों पर अचानक निरीक्षण करने पहुँच जाते हैं वहॉं पर कार्यरत कर्मचारयो का उपस्थिति रजिस्टर देखते हैं गुरूवार को उप ज़िलाधिकारी ने अचानक गन्ना क्रय सैन्टर का निरीक्षण किया था शुक्रवार को उप ज़िलाधिकारी ने नगर के दोनो विद्युत केन्द्रों का निरीक्षण किया जहॉं पर उप ज़िलाधिकारी ने विद्युत केन्द्र पर 9 कर्मचारी उपस्थित नहीं पाये जिस की सम्बन्धित आख्या उप ज़िलाधिकारी ने ज़िलाधिकारी को आग्रस्त की है।

रिपोर्टर : अदनान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.