अमरोहा : तहसीलदार नौगांवा सादात ने संयुक्त टीम बनाकर चलाया राजस्व वसूली अभियान बकायेदारों में मचा हड़कंप

अमरोहा : नौगांवा सादात आज 12:00 बजे तहसीलदार नौगांवा सादात मोनालिसा जोहरी ने सेल्सटैक्स अधिकारी व तहसील नौगांवा के अमीनो की टीम तथा पुलिस बल को साथ लेकर क्षेत्र में वसूली अभियान चलाया।

जिसमे तहसीलदार संयुक्त टीम को लेकर नौगांवा सादात के प्राइम गारमेंट्स पर पहुँची जिससे 25,000/- की राजस्व वसूली की गयी। जे.के. गारमेंट्स से 10,000/- की डी. के. एंटरप्राइज से व जुगनू बीड़ी से 4,000/- से की राजस्व वसूली को गयी। इसी तरह 50,000/- रुपए की सेल्स टैक्स में राजस्व वसूली की गई।

इसी प्रकार तहसीलदार नौगांवा सादात ने पंजाब नेशनल बैंक में कुल 4,50,000/- (चार लाख पचास) हजार रुपए की राजस्व वसूली की गयी। स्टाम्प देय में काजिम नि-नौगांवा सादात से 50,000/- रुपए की राजस्व वसूली की गई। तहसीलदार ने  समस्त अमीनो को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि समस्त अमीन अपने क्षेत्रों में रहकर शत प्रतिशत वसूली करना सुनिश्चित करे। उक्त कार्य मे लापरवाही क्षम्य नही होगी। प्रत्येक दिन मेरे द्वारा स्वयं एक-एक अमीन की समस्त मदो में समीक्षा की जायेगी।

तहसीलदार मोनालिसा जोहरी ने कहा कि अब प्रत्येक दिन राजस्व वसूली अभियान चलाकर राजस्व वसूली में तेजी लाई जायगी। जिन बकायेदारों के द्वारा बकाया जमा नही कराया जाएगा उनके विरुद्ध जेल भेजने के साथ साथ कुर्की की कार्यवाही भी अमल में लायी जायगी।

Reporter - Mohd Adnan
 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.