टल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी।

अमरोहा :   ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्मदिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी एसएस चिल्ड्रेन अकैडमी मुनव्वरपुर उर्फ मुनीमपुर में आयोजित की गयी। गोष्टी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सर्व ब्राह्मण महासभा संजय शर्मा ने की। जबकि संचालन पं0 प्रदीप शर्मा ने किया। 
गोष्ठी में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला संगठन मंत्री मोहित शर्मा ने दोनों विभूतियों के समाज के लिए किए गए कार्य और संघर्षों के बारे में बताया। युवा जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा ने ब्राह्मण बंधुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देने पर जोर दिया। गोष्ठी के समापन में जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी ब्राह्मणों को एक जुट होकर समाज के हित में संघर्ष करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन अमित शर्मा ने किया।संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से अमित शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, नीरज शर्मा व देवेन्द्र शर्मा। 

रिपोर्टर : अमित शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.