मिशन शक्ति के विशेष अभियान "फेज 04" का शुभारंभ

औरैया :    उत्तर प्रदेश जनपद औरैया में प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु शारदीय नवरात्र के पर्व पर  "मिशन शक्ति" के विशेष अभियान "फेज 04" के शुभारंभ अवसर पर तिलक महाविद्यालय स्टेडियम में दो/चार पहिया वाहनों से जन जागरूकता हेतु महिला सशक्तिकरण रैली को संबोधित करते हुए महिला शक्ति का प्रतीक जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह रैली तिलक स्टेडियम से सुभाष चौराहा, लखन वाटिका, दिबियापुर बाईपास, जेसीज चौराहा, जिला न्यायालय से भोले मन्दिर होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पर समाप्त हुई, रैली समापन पर संगोष्ठी कर महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया, इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी आशुतोष सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी व सैकड़ों संख्या में महिला पुलिसकर्मी एवं महिला शिक्षिका आदि शामिल रहीं.!

रिपोर्टर : अभिषेक मिश्रा
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.