विदेश में मजबूत राष्ट्रीय पत्रकार-संघ-भारत की जड़ें

अयोध्या :   अखिल भारतीय स्तर पर मीडिया कर्मियों के हक एवं सम्मान की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहा 'राष्ट्रीय पत्रकार संघ-भारत' संगठन अपने विस्तार के क्रम में भारत के बाहर भी अपनी जड़ों को लगातार मजबूत कर रहा है। इसी कड़ी में मशहूर पत्रकार कुलदीप सिंह राठौर ने 'राष्ट्रीय संरक्षक' पद की जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया है। उल्लेखनीय है कि, जयपुर के रहने वाले श्री राठौर इन दिनों यूरोपीय महाद्वीप के देश  'नार्वे' में सेवारत हैं।

     ज्ञातव्य है कि, बीते दिनों आजमगढ़ जिले में संपन्न हुई संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक में पत्रकार हितों की रक्षा हेतु संघर्ष करने एवं संगठन को निरंतर गतिशील रखने के मद्देनजर 'नई कार्यप्रणाली' बनाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। 
     उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में संपन्न हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से तय किया गया कि, भारत सरकार एवं विभिन्न प्रदेश की सरकारों द्वारा पत्रकार हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ निर्धारित मापदंड के तहत सभी प्रकार के मीडिया कर्मियों को समान रूप से दिया जाए। अभी तक की व्यवस्था के अनुसार सरकार द्वारा मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के लाभ से केवल मान्यता प्राप्त पत्रकार ही लाभान्वित होते आए हैं, जो कतई उचित नहीं है। योजनाओं का लाभ सभी प्रकार के मीडिया कर्मियों को समान रूप से मिलना चाहिए। बैठक में इस बात पर चिंता व्यक्त की गई थी आजकल आए दिन पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे लादे जा रहे हैं। और मीडिया कर्मियों का विभिन्न स्तर पर शोषण हो रहा है। इस और सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।
    बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह जी ने कहा कि किसी भी संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए उसकी कार्यप्रणाली बेहद महत्व रखती है इस के निमित्त संगठन में प्रत्येक स्तर पर कमेटियों का गठन किया गया है। सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने-अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करें। सभी पदाधिकारियों को नियमावली के तहत कार्य क्षेत्र एवं अधिकार निर्धारित किए जा चुके हैं। उनका सभी लोग पूरी निष्ठा व लगन के साथ पालन करें।
     राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर देवेंद्र सिंह बघेल ने बैठक की जानकारी देते हुए मीडिया को बताया कि 'राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत" का विस्तार संपूर्ण भारत के साथ ही देश के बाहर भी हो रहा है। नेपाल भूटान एवं आसपास के सीमावर्ती देशों में भी हमारे संगठन से जुड़े लोग कार्यरत हैं। संगठन उनके हितों के लिए भी शीघ्र ही वैश्विक स्तर पर आवश्यक कार्य प्रणाली निर्धारित करेगा।'
    इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार जी, महिला प्रकोष्ठ की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बहन कंचन सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार चौहान जी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री विनोद सिंह जी सहित बड़ी संख्या में जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी गण तथा अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

 रिपोर्टर : आईबी सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.