Bada Mangal 2023: बड़ा मंगल कब ? जानें डेट और बुढ़वा मंगल का महत्व

Budhwa Mangal 2023 Date: ज्येष्ठ माह में आने वाले सभी मंगलवार को बुढ़वा मंगल कहते हैं।  बुढ़वा मंगल हनुमान जी को समर्पित हिंदू धर्म का विशेष दिन है। इसे बड़ा मंगल (Bada Mangal 2023) के नाम से भी जाना जाता है। बुढ़वा मंगलवार प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास में मनाया जाता है। दरअसल, इस खास दिन पर बजरंगबली के वृद्धि स्वरुप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी की विधि अनुसार पूजा करने से व्यक्ति को हर संकट से छुटकारा मिलता है। जीवन में खुशहाली आती है। 
 
 
पौराणिक कथाओं में क्या है मान्यता
पौराणिक कथाओं में कहा जाता है हनुमान जी ऐसे देव है जो अभी भी पृथ्वी पर अभी भी जीवित हैं। वे अपने आराध्य भगवान श्रीराम की आज्ञा का पालन करते हुए आज भी पृथ्वी पर ही जीवित रहते हुए अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। हनुमान जी की पूजा से भक्तों के सभी दुख दूर हो जाते हैं।
 
 
ज्येष्ठ महीने 2023 का तीसरा बुढ़वा मंगल कब है 23 मई 2023
ज्येष्ठ महीने 2023 का आखिरी बुढ़वा मंगल कब है 30 मई 2023
 
 
 
जीवन में शांति और समृद्धि के लिए बुधवा मंगल पर मंत्र का 108 बार जाप करें।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.