जीवन का आधार है पेड़ पौधे उघैती थाना प्रभारी राजेश कौशिक

 बदायूं :उघैती थाना परिसर में थाना प्रभारी राजेश कौशिक की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। कुल 200पौधे लगाए गए। जिसमें फलदार, छायादार एवं फूलो के साथ साथ कई महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए हैं। मौके पर थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने कहा कि पेड़ ही जीवन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है।यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए। अपने जन्मदिन पर माता पिता के नाम पर कम से कम पांच पौधे प्रतिवर्ष जरूर लगाएं। पर्यावरण की यदि बात करें तो अब संतुलन बिगड़ता जा रहा है। पर्यावरण प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदूषित पर्यावरण के दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। पेड़ पौधे हम सबको छाया व फल आदि देते ही हैं। इसके अलावा आंतरिक रूप से हमारे जीवन को जरूरी बहुमूल्य सांसें भी प्रदान करती है। इसलिए पेड़ लगाओ जीवन बचाओ पेड़ है तो जल है। राजेश कौशिक थाना प्रभारी नाजिर अली एसआई धूम सिंह विपिन कांस्टेबल प्रदीप कांस्टेबल अलावा समस्त थाना के पुलिस कर्मी शामिल हुए। 

 

रिपोर्टर : अवि शर्मा 


 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.