रूपईडीहा रेंज मे चेयरमैन तो अब्दुल्लागंज मे जिला पंचायत सदस्य ने किया पौधरोपण

बहराइच : रुपईडीहा वन रेंज के अंतर्गत वन महोत्सव के अवसर पर रूपईडीहा नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ उमाशंकर वैश्य द्वारा वृक्षारोपण कर वन महोत्सव का आरंभ किया गया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर मां के नाम पर एक पेड़ भी चेयरमेन डॉक्टर उमाशंकर वैश्य द्वारा लगाया गया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर विनय राणा, वन दरोगा संतराम, अरशद खान, हरिओम, वन रक्षक ब्रह्मदेव सहित ग्राम प्रधान बक्शी गांव घनश्याम यादव व दर्जनों ग्रामीण तथा वन विभाग के समस्त कर्मियों ने चकिया कंपार्टमेंट 14 के प्लॉट 01 में वृहद वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर आम, पाकड़,आंवला, शीशम सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपड़ किया गया। वहीं दूसरी ओर वन महोत्सव के पहले दिन अब्दुल्लागंज वन क्षेत्र मे भी वृहद पौधरोपण किया गया। जिला पंचायत सदस्य जवाहरलाल यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम चन्द्र, साबितराम, ग्राम पंचायत सदस्य जगदीश कुमार सहित महिलाओं व बच्चो  के द्वारा रेंज अब्दुल्लागंज के चरदा 13 के प्लॉट 2 में पौधारोपण किया गया। इस दौरान पीपल, अर्जुन, आंवला, अमरूद, आम, जामुन, कुसुम, नीम, पाकड़ सहित कई प्रजातियों के दर्जनों पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर रेंजर पंकज साहू, डिप्टी रेंजर शंभू यादव, वन दरोगा सुरेश पासवान, वन रक्षक मनोज सिंह, सुरेश वर्मा, मनोज तिवारी, देव वर्मा व ब्रजेश सिंह उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्टर : संतोष मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.