पुलिस ने दो पशु तस्करों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 9 अदद गोवंश पशु बरामद.

बलिया :  पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिकन्दरपुर पुलिस को सफलता मिली है. सिकंदरपुर पुलिस ने 2 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 9 अदद गोवंश पशु बरामद किए हैं उल्लेखनीय है कि सोमवार को सिकन्दरपुर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/सन्दिग्ध व्यक्ति, तलाश वांछित वारण्टी करते हुए मुखविर की सूचना पर 2 नफर पशु तस्कर अभियुक्त 1. रमाकान्त यादव पुत्र स्व0 मनोहर यादव सा0 अहिरौली थाना उभाँव जनपद बलिया, 2. प्रभुनाथ राम पुत्र स्व0 बाबूलाल राम सा0 तेलमा जमालपुर थाना उभाँव जनपद बलिया को नरहनी तुर्कवलिया तिराहे से समय 01.15 बजे गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 09 अदद गोवंश पशु बरामद हुए. उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 38/24 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया पंजीकृत कर अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया।  
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0स0 38/24 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता नि0अधि0 थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता- 
1. रमाकान्त यादव पुत्र स्व0 मनोहर यादव सा0 अहिरौली थाना उभाँव जनपद बलिया, 
2. प्रभुनाथ राम पुत्र स्व0 बाबूलाल राम सा0 तेलमा जमालपुर थाना उभाँव जनपद बलिया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
2. उ0नि0 श्री चन्द्रप्रकाश कश्यप थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया  
3. उ0नि0 श्री अच्छेलाल सरोज थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
4. हे0का0 सोहन लाल थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया 
5. का0 सोनू द्वितीय थाना सिकन्दरपुर बलिया 
6. का0 प्रदीप सोनकर थाना सिकन्दरपुर बलिया
 
रिपोर्टर : जे.पी.तिवारी
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.