मोक्षदाययनी है शिव महापुराण कथा आचार्य रजनीश शरण जी महाराज

 बाँदा :  जिला बांदा के ब्लॉक बिसंडा के ग्राम धुरी स्थित महाराजा बाबा में चल रही शिव महापुराण कथा में व्यासपीठ से राष्ट्रिय बाल ख्याति प्राप्त मानस मर्मज्ञ आचार्य रजनीश शरण जी महाराज ने कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि शिवपुराण की कथा मोक्षदायिनी है। कथा को श्रवण करने मात्र से प्राणी पाप बंधन से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त कर लेते हैं।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन में पहुंचकर कथा श्रवण करना, यह पुण्य कर्मों से ही प्राप्त होता है। कथा में वही लोग पहुंच पाते हैं, जिन पर भगवान की कृपा होती है। व्यासपीठ से आचार्य रजनीश शरण जी महाराज ने कहा कि भगवान शंकर ने अपने भक्तों के कल्याण के लिए ही विषपान किया था। उसी के चलते वह नीलकंठ कहलाए। शंकर इतने भोले हैं कि जल का लोटा शिवलिंग पर अर्पण करने मातृ से प्रसन्न हो जाते हैं। इस अवसर पर मुख्य आयोजक लवलेश गौतम अन्य शिव भक्तों ने भगवान शिव की महिमा का रसपान किया।

 


रिपोर्टर : उमंग गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.