वजीरगंज मस्जिद रफीकुल औलिया में ईद की नामज़ में शामिलनमाज़ी

बंदायु : नगर वजीरगंज में ईद उल जुहा के मौके पर नगर की सभी मस्जिदों में शान्ति पूर्वक नमाजें अदा की गयी |नमाज़ के बाद सभी लोगों ने एक दुसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद पेश की | मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खुदा के नाम पर वाजिब कुर्बानियां अदा कर सवाब कमाया ईद उल जुहा के पर्व पर सुबह से ही नगर में अच्छी खासी चहल पहल दिखाई दी | सोमवार को ईद की नमाज़ के बाद मस्जिदों में खुतबा सुनाया गया जिसके बाद मुल्क में अमन व मुहब्बत के लिए दुआएं हुईं तत्पश्चात लोगों ने एक दूसरे से ईद मिलकर पर्व की बधाई दी | घर पहुंचकर लोगों ने वाजिब क़ुरबानी की रस्म अदा की | नगर समेत समूचे इलाके में ईद उल जुहा का त्यौहार शांति और सदभाव के साथ मनाया गया तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली | नगर में ईदगाह बनिया एवं मस्जिद रफीकुल औलिया,मस्जिद फारूकियान,चाँद मस्जिद,एक मीनारा मस्जिद,हाफिज शहजाद खान मस्जिद,मदरसा इस्लामिया मस्जिद,मदरसा फैजाने हुज़ूर मस्जिद, चाँद तारा मस्जिद आदि में ईद की नमाज़ अदा की गयी |

 

 

रिपोर्टर : चंद्रकांत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.