बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के ग्राम बघवा, शलैबोना के आदिवासी पशुपालक काफी खफा

बांका   :  पशु चोर के आतंक ग्राम बघवा,शलैबोना के आदिवासी  पशुपालक हो रहे हैं परेशान
बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के ग्राम बघवा, शलैबोना के आदिवासी पशुपालक काफी खफा हैं। पिछले लगातार कई दिनों से आदिवासी क्षेत्रों में पशु चोर सक्रिय हो गए हैं। और इस तरह लगातार बढ़ रही पशु चोरी की वारदातों के चलते किसानों में रोष पनपने लगा है। बघवा आदिवासी गांव निवासी भागवत बेसरा,वो बिनोद बेसरा ने बताया कि 17/5/ 2024 दिन शुक्रवार को हम सब अपने पश्चिम दिशा के बहीयार में बकरी गाय बैल के साथ चरा रहे थे। लगभग 2:00 बजे घर खाना खाने गए थे। इसी बीच अज्ञात चोरों ने मेरा और विनोद बेसरा का एक एक बैल चोरी कर लिया है। उसी दिन से लगातार गांव गांव जाकर, हटिया जाकर अपनी बेल की तलाश कर रहे हैं। भागवत बेसरा ने बताया कि मेरा बैल का रंग काला दांत हाल पूरा, ऊंचाई ढाई हाथ, सिंघ घुमा हुआ है। जबकि विनोद बेसरा का बैल का रंग कैला, सिंघ मुठिया एवं ऊंचाई सवा दो हाथ है  बिनोद बेसरा ने बताया कि हम लोग बैल की तलाश अपने स्तर से कर रहे हैं। और इस संबंध में बैल चोरी होने के बाद अज्ञात चोरों के संबंध में चांदन थाना में डाकघर के माध्यम से अज्ञात चोरों के विरुद्ध आवेदन दिया हूं।  उन्होंने बताया कि अभी  हम किसानों के लिए पशु बैल होना अति आवश्यक है। क्योंकि हम लोग की खेती बैल पर ही आश्रित है। अपने घर में बैल होगा, जब चाहेंगे तब खेत को जोत लेते हैं। इससे हमें गोबर की भी प्राप्ति होती है। इन सारी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हम सभी पशुपालक हैं।
रिपोर्टर  :  राकेश कुमार बच्चू चांदन बांका

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.