चांदन पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 22 के सहायिका की लू लगने से हो गई मौत

बांका : जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र के चांदन पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 22 के 40 वर्षीय सहायिका मालती बेसरा की मौत लू लगने से हो गई। आंगनबाड़ी सेविका शुक्रमणि हांसदा ने बतायी कि मेरा सहायिका रविवार को मायके गई हुई थी। सोमवार को करीबन 10 से 11 के बीच अपने पति के साथ बाइक से घर लोटी है। फिर घर में इधर-उधर काम करते रही है,अचानक शाम में घर के बगल बारी में गिर पड़ी और बेहोश हो गई। उसकी तबीयत खराब होने के बाद उनके परिजनों ने इलाज के लिए श्रीराम क्लिनिक में डॉक्टर से दिखाया गया। लेकिन उसकी स्थिति काफी बिगड़ते देख उसे देवघर रेफर कर दिया गया था मृतिका  मालती बेसरा के ससुर कार्तिक मुर्मू ने बताया कि पैसे की व्यवस्था करते हुए इलाज हेतु देवघर सदर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मेरी बहू इस दुनिया से चल बसी। लू लगने से महिला की मौत होने के बाद उसके परिवार के में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। 40 वर्षीय मृतिका मालती बेसरा अपने पीछे पांच बच्चे छोड़कर भगवान को प्यारे हो गई, चले बसी। बिहार में इन दिनों प्रचंड गर्मी और लू से लोग परेशान हो गए हैं कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है। यह गर्मी पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ रही है। चांदन प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर,चांदन क्षेत्र के कई गांव से लू लगने के कारण कई लोगों की मौत हो गई है। हालांकि अधिकारी तौर पर किसी ने इसकी पुष्टि नहीं करवाई है। लेकिन लोगों को मौसम विभाग की चेतावनी को अनदेखी नहीं करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टरों की सलाह लेना अति आवश्यक है।

 


रिपोर्टर : राकेश कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.