प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी के प्रधान का आगमन के पहले कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक

बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित चांदन सरपंच आवास पर जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक कोरिया पंचायत के सरपंच प्रभात यादव की अध्यक्षता में की गई। जिसमें जन सुराज पार्टी के प्रधान प्रशांत किशोर का 15 जून बांका आगमन को लेकर विशेष चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश बरनवाल ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक दलों के बीच उत्पन्न कलह, एवं वरिष्ठ नेताओं का चुनाव प्रचार के दौरान वक्तव्य सुनने के बाद,विश्वास के साथ उनके साथ चलने के लिए इंसान का कोई वजूद नहीं बचता है। कोई कल उस पार्टी के नेता थे,आज अपनी निजी स्वार्थ को देखते हुए दूसरे पार्टी के नेता हो गए। हम कार्यकर्ताओं का कोई पहचान नहीं रह जाती है। आज बिहार की स्थिति काफी खराब है। प्रखंड से लेकर जिला स्तर तक अराजता  छाई हुई है। बिना पैसा का कोई कार्य नहीं होता है। सच्चाई जानने की कोई अधिकारी इच्छा नहीं करते हैं। पैसे के बल पर में लोगों को इंसाफ मिल रहा है। चाहे वह गलत क्यों नहीं हो। ऐसी स्थिति में नव चेतना के साथ नया विकल्प को ढूंढने के लिए जन सुराज पार्टी का दामन थाम रहा हूं। पार्टी के प्रधान प्रशांत कुमार का आगमन 15 जून बांका में होने जा रही है जहां हम सब मिलकर उनसे रूबरू होकर जन समस्याओं का निदान हेतु विकल्प ढूंढने का काम करेंगे। साथ ही प्रशांत कुमार के पदयात्रा में भी हम सब साथ रहेंगे। इस बैठक में चतुर्भुज यादव, निरंजन बरनवाल उर्फ पप्पू बरनवाल, गोपाल दास वार्ड नंबर 11 वार्ड प्रतिनिधि, विनोद दास, मुमताज शेख, मुकेश कुमार मांझी, जीतू दास, कपिल देव शर्मा, जय नारायण सिंह,सुनील राय चांदन सरपंच एवं जन सूरज पार्टी के दिल्ली से आए कार्यकर्ता से आदि लोग शामिल थे।

 


रिपोर्टर : राकेश कुमार बच्चू चांदन बांका

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.