धान कूटाने के क्रम में मील में साड़ी फस जाने का कारण सोनी देवी की हो गई मौत

बांका :   चांदन प्रखंड क्षेत्र के तुर्की गांव में आज शुक्रवार को प्रभु दास के यहां ट्रैक्टर में लगा मील से धान कुटाई कर चावल की तैयारी की जा रही थी। प्रभु दास तुर्की निवासी ने बताया कि घर में चावल नहीं था, और मुझे कम पर जाना था। मैं राजमिस्त्री हूं। इसलिए सुबह-सुबह  गौरीपुर से मील वाले को बुलाकर  तुर्की अंबेडकर भवन में धान की कुटाई के लिए  सपरिवार धान कुटवाना आरंभ किया था। लेकिन मेरी पत्नी सोनी देवी अचानक चावल देखने के क्रम में मील के नजदीक पहुंच गई। जहां उसकी साड़ी मील से जुड़ा हुआ घूमता हुआ पाइप में साड़ी जाकर फंस गई। जिससे उसका गला साड़ी से बंध गया। मानो किसी ने उसके गले में रस्सी बांध दिया हो। और वह जमीन पर जा गिरी, मील भी अपने आप  बंद हो गया। वहां हम सब परिवार मौजूद थे। उसकी स्थिति बिगड़ते देख चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु ले गया। चांदन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर कर दिया गया। हम लोगों ने तुरंत अपनी पत्नी को लेकर सदर अस्पताल देवघर ले गए।  देवघर में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम होने के बाद उसे लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी अपने पीछे दो लड़का एक लड़की छोड़कर इस दुनिया से चल बसी है। भगवान की यही लीला मंजूर था। मैं अब इस दुख का सामना कैसे करूंगा और उन्होंने फूट-फूट कर विलाप करते रहे। उनके परिजन में बेटी दहाड़ मार-मार कर रो रही थी। हे प्रभु अब किसको मैं मां कहूंगी। कौन मेरा दुख सुख सुनेगा। इस दुखद घटना से पूरा तुर्की ग्रामवासी गमगीन में डूब गए हैं।


रिपोर्टर :  राकेश कुमार बच्चू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.