दो समुदाय में तनाव को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

चांदन - पीएचईडी के कुएं से बकरे का खाल निकलने से दो समुदाय में तनाव को लेकर शांति समिति की हुई बैठक बांका जिले के चांदन प्रखंड मुख्यालय स्थित शांतिपुर गोंडा के बगल नदी के पीएचईडी कुआं से होने वाली सप्लाई पानी में शनिवार को अचानक दुर्गंध वाली पानी  चांदन बाजार, गोड़धोवा , पांडेय टोला, तिवारी चौक, मंडल टोला ,बस स्टैंड नीचे टोला आदि जगहों पर पानी नल के जरिए आने लगी। ग्रामीण ने पानी का उपयोग हर तरह से प्रयोग किया। लेकिन कुछ लोगों के मन में मलाल होने लगा, आखिर इस तरह के बदबूदार पानी नल में क्यों आ रहा है। कुछ ग्रामीणों ने संदेश हुआ और इसकी शिकायत पानी सप्लायर सुनील कुमार दुबे को मौखिक कहा।
           लोगों के शिकायत पर पंप चालक तुरंत ग्रामीणों के सहयोग से कूंए की ढक्कन को उठाकर देखा तो उस कुएं के अंदर काफी बदबू आ रहा था। उन्होंने कुएं के अंदर झगड़ डाला, सिर्फ बकरी का खाल  बकरी का अवशेष निकल रहा था। जो काफी दुर्गंध कर रहा था। इसकी सूचना जैसे ग्रामीणों को पता चला आग की तरह पूरे गांव में फैल गई, विधायक, सांसद, एवं प्रखंड से लेकर जिला स्तर के पदाधिकारीयों को इसकी सूचना हो गई। लोगों का मानना था सौहार्दपूर्ण  वातावरण को बिगड़ने के लिए कुछ शरारती तत्वों ने ऐसा घृणित कार्य किया है। कई  लोगों ने  आरोप लगाने लगे कि 17 जून कुर्बानी के दिन जानवरों की खाल है जो पीएचईडी के कुएं में डाल दिया है। इसलिए इस पर कार्रवाई होनी चाहिए। फिर क्या था हाय तोबा मच गया।
चांदन  प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार औऱ थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार के त्वरित कार्रवाई के कारण दो समुदाय के बीच तनाव को रोकने में सफलता मिली है। चांदन मुस्लिम टोला के सदर रुपशान शेख, मुख्तार अंसारी, मसूक आदि ने पीएचईडी कुआं को पंप सेट लगाकर पूरे कुआं का पानी को साफ करवाया। और कहा ऐसे घृणित  कार्य करने वाले व्यक्तियों को हम पता लगा लेंगे। जो भी दोषीदार होगा, उस पर सामाजिक कार्रवाही होगी, उसके बाद प्रशासनिक कार्रवाई हेतु आप सभी को सुपुत्र कर देंगे। मामला गंभीर होते देखा कई घंटे तक बीडीओ राकेश कुमार थाना अध्यक्ष विष्णुदेव कुमार स्वयं थाने के अन्य बलों के साथ उस  कुएं के पास उपस्थित रहे। देर शाम तक कुएं की सफाई का काम चलता रहा। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में यह बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। कुछ लोग जानबूझकर आपसी सौहार्द
 बिगड़ने के लिए और सांप्रदायिक तनाव पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। 
       रविवार सुबह 9:00 बजे चांदन थाना परिसर में दोनों समुदाय के बीच शांति समिति की बैठा का आयोजन किया गया। जिसमें बांका एसडीएम अविनाश कुमार, बेलहर  एसडीपीओ रजकिशोर कुमार, के अगुवाई में शांति समिति बैठक का आयोजन की गई।  कुएं की पानी की सुरक्षा हेतु कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। पंप चालक को हमेशा कुआं की सुरक्षा हेतु मौजूद रहना होगा। कुएं  को विशेष रूप से ऐसी चारदीवारी, कटीले तार होनी चाहिए जिसमें कोई लोग वहां पहुंच नहीं सकता है। समय-समय पर डी डीटी छिड़काव करना होगा। ऐसे घृणित कार्य करने वाले व्यक्तियों का पहचान पुलिस प्रशासन पता करके कार्रवाही अवश्य करेगी।
  बेलहर सीडीपीओ राज किशोर कुमार ने कहा इस घटना में शामिल लोगों का  पता लगाकर उसे पर कानूनी कार्रवाई अवश्य होगी।  यह काफी गंभीर मामला है और इस प्रकार की घटना पूरे समाज को झकझोर कर रख देती है। इसलिए आप सब धैर्य बनाए रखें निश्चित उसकी पहचान कर कार्रवाई होगी। इस शांति समिति में चांदन बीडीओ राकेश कुमार,सीओ रविकांत कुमार, चांदन थाना अध्यक्ष विष्णु देव कुमार, चांदन सरपंच, चांदन मुखिया अनिल कुमार, विक्रम दुबे, बैजनाथ यादव पूर्व पंचायत समिति सदस्य, रूपसान शेख , अकबर अली, मुख्तार अंसारी, गौतम कुमार दुबे, मजहर, मनान अंसारी, आदि दर्जनों संख्या में लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर- राकेश कुमार बच्चू चांदन बांका

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.