ए डी एम बाराबंकी की अध्यक्षता में हुआ तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

बाराबंकी : सोमवार को फतेहपुर तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता ए डी एम बाराबंकी  अरुण कुमार सिंह ने की  सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता क़ी समस्याओ को अधिकारीयों द्वारा सुना गया, कुछ मामालों का संबंधित अधिकारीयों द्वारा मौके पर निस्तारण करा दिया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस कुल 114 प्रार्थना पत्रकार आये जिसमें 8 राजस्व सम्बंधित व 1 विकास विभाग से सम्बंधित प्रार्थना पत्र का  व उपनिबंधक कार्यालय से सम्बंधित 1 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण करा दिया गया विदित हो की  सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये कुल प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग से सम्बंधित  62 प्रार्थना पत्र आये, पुलिस विभाग से सम्बंधित 12मामले आये  विकास विभाग से सम्बंधित 11 प्रार्थना पत्र आये, विद्युत विभाग से सम्बंधित 8 प्रार्थना पत्र आये, नगर निकाय से सम्बंधित मात्र 5 प्रार्थना पत्र आये, , खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बंधित 7 प्रार्थना पत्र आये, लोक निर्माण विभाग से सम्बंधित 1 प्रार्थना पत्र आया, जिला पिछड़ा वर्ग विभाग से सम्बंधित 2 प्रार्थना पत्र आये , वहीँ चकबंदी विभाग से सम्बंधित 5 प्रार्थना पत्र आऐ , उपनिबंधक कार्यालय से सम्बंधित 1 प्रार्थना पत्र आया इस तरह सम्पूर्ण समाधान दिवस कुल 114 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद लोगों में उपजिलाधिकारी फतेहपुर राजेश विश्वकर्मा,तहसीलदार फतेहपुर वैशाली अहलावत, नायब तहसीलदार कुर्सी अभिषेक कुमार, नायब तहसील फतेहपुर अंकिता पांडेय,, अधिशाषी अधिकारी  विनय शंकर अवस्थी नगर पंचायत फतेहपुर, , बी डी ओ फतेहपुर, बी डी ओ सूरतगंज  पूर्ति निरीक्षक फतेहपुर,ब्रिज किशोर श्रीवास्तव  राजस्व निरीक्षक फतेहपुर,लेखपाल फतेहपुर विकास कुमार सहित सभी विभागो के अधिकारी गण मौजूद रहे शनिवार की जगह सोमवार को  सम्पूर्ण समाधान दिवस होने से तहसील सभागार में नहीं रही भीड भाड़। 

रिपोर्टर : नफीस अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.