जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के सोनवर्षा राज प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव के मनोनयन पर हर्ष

सोनवर्षा राज (सहरसा) : सहरसा जिला जदयू  तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने अपने प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए सोनवर्षा राज प्रखंड के तकनीकी प्रखंड अध्यक्ष के रूप में प्रखंड क्षेत्र के परड़िया पंचायत के मैंना गांव निवासी व परड़िया पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव को मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर सांसद दिनेश चन्द्र यादव, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जदयू के वरिष्ठ नेता रतन रतन कुमार सिंह ने मुकेश कुमार यादव को बधाई देते हुए कहा कि इनके मनोनयन से पार्टी ओर अधिक मजबूत होगा। वहीं नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार यादव ने अपने मनोनयन पर सांसद दिनेश चन्द्र यादव एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जिस उम्मीद से हमें सोनवर्षा राज प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया है, हम उस उम्मीद को आगे बढाते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा। मुकेश कुमार यादव के मनोनयन पर अरविंद सादा, विद्यानंद यादव, जदयू प्रखंड युवा अध्यक्ष रमेश कुमार रंजन, जदयू के वरिष्ठ इन्द्रव साह, पूर्व मुखिया शिवेंद्र सिंह उर्फ नूनू सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जय कुमार सिंह, नरनाथ मंडल, प्रमोद सादा, पृथ्वी चंद सादा, बबुआ खान, नवल विश्वास, सागर सादा, बिट्टू कुमार, मनटुन साह, हरदेव मुखिया, प्रतम कुमार, घनश्याम यादव, सत्यनारायण यादव, अशोक यादव, चंद्रेव यादव, साहेब मुखिया, मिथलेश यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां दिया है।

रिपोर्टर : मो0 इजहार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.