खत्म हुआ बादशाह और हनी सिंह का विवाद


मशहूर गायक रैपर  बादशाह  का लंबे समय से मशहूर गायक हनी सिंह के साथ विवाद चल रहा था ,दोनो के साथ के गाने जब से अचानक आना बंद हो गए थे , तबसे ही दोनो के फैंस का दिल टूट गया , लंबे समय तक दोनों ने कोई गाना एक साथ नही किया , यहां तक की दोनों एक दूसरे को अपने गाने के जरिए सुनाने लगें थे , लेकिन अब  बादशाह  ने लोगों को एक खुश खबरी दी हैं उन्होने अपने विवाद को खत्म करने की बात कहीं , उन्होंने कहा कि वह अब इसे खत्म कर आगे बढ़ चुके हैं। उन्होंने हनी सिंह को शुभकामनाएं भी दी हैं। 

बादशाह जो मशहूर पंजाबी गायक-रैपर हैं। जिन्होंने कई सुपरहिट गाने दिए  वहीं मौजूदा दौर की बॉलीवुड फिल्मों में उनकी जबर्दस्त मांग है। उनके गाने को हिट की गारंटी माना जाता है। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था, जब संगीत की दुनिया में बादशाह नहीं मशहूर रैपर हनी सिंह की तूती बोलती थी। हनी सिंह उस वक्त देश के एकमात्र मशहूर रैपर थे। उस दौर में बादशाह भी हनी सिंह के साथ काम किया करते थे। हालांकि, इसके बाद दोनों में दूरियां आ गई थी और फिर दोनों के बीच लगातार तकरार देखने को मिलती रही।. वहीं दोनो के बीच के इस विवाद से हर कोई वाकिफ है  लेकिन अब एक खुश खबरी सामने आई है ,  शुक्रवार को देहरादून कॉन्सर्ट में बादशाह ने हनी सिंह के साथ लंबे समय से चले आ रहे विवाद को खत्म कर दिया है। 38 वर्षीय रैपर ने देहरादून में ग्रैफेस्ट 2024 में अपने प्रदर्शन के दौरान इन विवादों पर विराम लगाते हुए कहा कि वह आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। मशहूर रैपर बादशाह ने कहा, "मेरे जीवन में एक ऐसा दौर था जब मेरे मन में एक व्यक्ति के प्रति काफी द्वेष था और अब मैं इसे खत्म करना चाहता हूं। उस व्यक्ति से द्वेष को अब पीछे छोड़ना चाहता हूं और वो व्यक्ति हैं हनी सिंह।"बादशाह ने आगे कहा ,"मैं कुछ गलतफहमी के कारण दुखी था, लेकिन फिर मुझे अहसास हुआ कि जब हम साथ थे तो जोड़ने वाले बहुत कम थे, मगर तोड़ने वाले बहुत थे। आज, मैं बस सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैंने वह दौर पीछे छोड़ दिया है और अब मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं"। हालांकि, बादशाह के इस बयान पर हनी सिंह ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.