भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए विवेक सिंह धीरज

चंदौली :  लोकसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने संगठन को नई धार देते हुए युवाओं को जोड़कर संगठन का विस्तार किया है। चंदौली भाजयुमो जिलाध्यक्ष आशीष कुमार रघुवंशी ने बताया पार्टी से मिले निर्देश के बाद संगठन का विस्तार किया गया है। बता दें विस्तार के तहत बिसौरी के विवेक सिंह धीरज को भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। विवेक सिंह को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है। लोग उन्हें कॉल, व्हाट्सएप के जरिए खूब बधाइयां दे रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद विवेक ने बताया कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वहन निष्ठा से करेंगे।

रिपोर्टर : सुमित सिंह
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.