राम भक्त ने बड़े-बड़े माफिया बनने वालों की राम नाम सत्य की यात्रा निकाल दी : सीएम योगी

चंदौली :  सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को चंदौली पहुंच चुनावी जनसभा में हुंकार भरी। चंदौली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार डॉ महेंद्र नाथ पांडे के प्रति लोगों को उत्साहित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे को वोट करने की लोगों से अपील की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां को गिनवाते हुए विपक्ष पर खूब हमला बोला। बोले भाजपा सरकार ने देश को विकास के नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के साथ-साथ गरीब कल्याणकारी योजनाए भी चलाई। राम भक्त ने बड़े-बड़े माफियाओं के राम नाम सत्य की यात्रा निकली, माफिया स्वाहा हो गए। मोदी जी के नेतृत्व में 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। रामलला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे का संकल्प पूरा हुआ। जिसने भाजपा को वोट दिया इसका श्रेय उनके खाते में जाता है। मोदी जी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। पहले सुबह-सुबह खबर मिलता था घोटाले का भ्रष्टाचार का, शाम होते-होते बड़ी आतंकवादी घटना का लेकिन अब सिर्फ विकास की बात होती है। पाकिस्तान पहले बम फोड़ता था लेकिन अब उसे पता है कि पड़ोस में भाजपा सरकार बैठी है जो कहती है जो छेड़ेगा उसे छोड़ेगा नहीं। जो पाकिस्तान का राग अलापते हैं, वे पाकिस्तान चले जाएं, भारत का बोझ ना बने। विपक्ष सरिया कानून बनाना चाहती जो हम किसी हाल में होने नहीं देंगे। देश बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा सरिया कानून से नहीं। 400 पार का नारा सुनकर विपक्ष के चारों खाने चित है। इस चुनाव में उनका यूपी के साथ-साथ पूरे देश से सूपड़ा साफ होने वाला है।

रिपोर्टर : सुमित सिंह 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.